प्रियंका राधाकृष्णन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूजीलैंड में पहली भारतीय मूल की मंत्री

मेलबर्नः प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें प्रियंका भी शामिल है. भारत में जन्मी प्रियंका (41) ने स्कूल तक सिंगापुर में पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड गईं. उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों जैसे लोगों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती थीं. लेबर पार्टी की ओर से पहली बार सितंबर, 2017 में वह संसद की सदस्य चुनी गई थीं. 2019 में, उन्हें जातीय समुदायों के लिए संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था.

राधाकृष्णन को मिले ये पदभार
इसके अतिरिक्त, वह सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र और सामाजिक विकास एवं रोजगार मंत्रालय की भी मंत्री बनी. ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ समाचार पत्र ने ‘इंडियन विकेंडर’ के हवाले से कहा कि प्रियंका भारतीय-न्यूजीलैंड मूल की पहली मंत्री हैं. वह अपने पति के साथ ऑकलैंड में रहती हैं. प्रधानमंत्री अर्डर्न ने नए मंत्रियों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘ मैं कुछ नई प्रतिभाओं , जमीनी स्तर का अनुभव रखने वाले लोगों को शामिल करने को लेकर उत्साहित हूं.’’

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here