फेसबुक पोस्ट कर कांग्रेस नेता ने खाया जहर, मंत्री की मौजूदगी में महिला ने मारा था थप्पड़

ओमिनेश सिन्हा की खुदकुशी की कोशिश की तफ्तीश पुलिस कर रही है.

ओमिनेश सिन्हा की खुदकुशी की कोशिश की तफ्तीश पुलिस कर रही है.

सरगुजा जिला कांग्रेस के सचिव ओमिनेष सिन्हा ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया है. उन्हें फिलहाल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है. गौरतलब है कि दो दिन पहले कांग्रेस नेता के साथ उनके पड़ोसी परिवार की महिलाओं ने सर्किट हाउस में मारपीट की थी. 

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur) जिले के एक कांग्रेस नेता ने खुदकुशी (Suicide) की कोशिश की है. गणतंत्र दिवस के दिन नेता के पड़ोसी परिवार की महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की थी. इस घटना के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता ओमिनेष सिन्हा ने चूहामार कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है. बताया जाता है कि विवाद सर्किट हाउस में हुआ. इस दौरान प्रभारी मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद थे. ओनिमेश ने जहर खाने से पहले अपने फेसबुक (Facebook Post) अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ”मैं जा रहा हूं साथियों भोलेनाथ के पास अलविदा. मेरे जाने के बाद सत्य की जीत होगी. अलविदा.”

इधर, कीटनाशक का सेवन करने के  बाद परिवार ने ओमिनेष को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया है. उनके शरीर से काफी हद तक जहर निकाल कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डाक्टरों के मुताबिक, ओमिनेष की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

पड़ोसी से चल रहा था विवाद

दरअसल, कांग्रेस जिला सचिव ओमिनेष सिन्हा का अपने पड़ोसी तिवारी परिवार से विवाद चल रहा है. पड़ोसी परिवार के लोगों का आरोप है कि ओमिनेष उनकी बेटी की शादी नहीं होने देना चाहते हैं. इसलिए उसने उनकी लड़की को रायपुर में रखा है. जबकि ओमिनेष का कहना है कि दोनों में भाई बहन का रिश्ता है और वो लड़की की इसलिए मदद कर रहे हैं क्योंकि लड़की के परिवार वाले विदेश में रहने वाले एक लड़के से उसकी शादी करना चाहते हैंं. लेकिन लड़की शादी नहीं करना चाहती है. इतना ही नहीं जहर सेवन के बाद होश में आए कांग्रेसी नेता ने सरगुजा और कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि सर्किट हाउस में पुलिस की शह पर पड़ोसी महिलाओं ने उन पर हमला किया था.

ambikapur news, Congress leader Ominesha sinha Congress leader Ominesha sinha ate poision, Ominesha sinha suicide, Ominesha sinha facebook post, ambikapur Ominesha sinha case, कांग्रेस नेता ओमिनेष सिन्हा, ओमिनेष सिन्हा खुदकुशी, ओमिनेष सिन्हा ने खाया जहर, ओमिनेष सिन्हा फेसबुक, भोलेनाथ, crime news, suicide

ओमिनेष सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये पोस्ट किया था.

ये भी पढ़ें: Patna News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, 94 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी शिक्षकों की भर्ती 

इधर, कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी भारद्वाज सिंह ने फिलहाल पूरे मामले को जांच का विषय बताया है. जहर सेवन करने के पहले कांग्रेसी नेता ने बुधवार रात फेसबुक में एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने भगवान भोले नाथ के पास जने का जिक्र किया.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here