फैक्ट चेक: फर्जी है डॉ अंबेडकर को नमन करते किम जोंग की ये तस्वीर – Fact check this photo of kim jong bowing to dr ambedkar is fake

मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती थी. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. वायरल तस्वीर को देखने में ऐसा लग रहा है कि किम जोंग उन बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे घुटने पर बैठकर उन्हें नमन कर रहे हैं.

पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है.

क्या है सच्चाई?

इस तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है. असली तस्वीर में किम जोंग उन जापान के एक साधु को नमन कर रहे हैं.

इस फर्जी तस्वीर को सोशल मीडिया पर हजार से भी ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. फोटो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है- “तानाशाह किमं जोंग ने आज उत्तर कोरिया में बाबा साहब जी का जन्मदिन मनाकर बाबा साहब के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की जिस किंम जोंग के आगे पूरी दुनिया झुकती है वो तानाशाह किंम जोंग भी आज बाबा साहब जी के सामने झुकर सलाम करता हैं…”

कैसे की पड़ताल?

तस्वीर को फ्लिप करके इंटरनेट पर रिवर्स सर्च करने पर हमें असली तस्वीर मिल गई.

‘Inter-Religious Federation for World Peace’ नाम की एक वेबसाइट पर असली तस्वीर को पिछले साल फरवरी में पोस्ट किया गया था. यहां दी गई जानकारी के मुताबिक तस्वीर में जापान के एक साधु Terasawa Junsei हैं, जिन्हें किम जोंग उन नमन कर रहे हैं.

दरअसल फोटोशॉप की मदद से असली तस्वीर को फ्लिप कर उसमें बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को जोड़ दिया गया है.

यहां पर यह बात साफ हो जाती है की वायरल तस्वीर फर्जी है, जिसे अंबेडकर जयंती के वक्त शेयर किया जा रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here