फोटो खिंचवाने के बहाने बुलाया, हाथ-मुंह कपड़े से बांधा, फिल्मी स्टाइल में पद्मश्री फूलबासन की किडनैपिंग

Last Updated:

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव का अपहरण करने की कोशिश की गई. उन्हें फोटो खिंचवान के बहाने कार में बिठाया गया. इसके बाद हाथ-मुंह बांधकर जबरदस्ती आरोपी उन्हें ले जाने लगे. फिर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और इस तरह से फुलबासन बाई की जान बच गई.

हाथ-मुंह कपड़े से बांधा, पद्मश्री फूलबासन की किडनैपिंग, ऐसे बची उनकी जानZoom

फिल्मी स्टाइल में हुई पद्मश्री फुलबासन की किडनैपिंग

राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान में रहने वाली समाज सेविका पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण का मामला आज सामने आया है, जहां चार लोगों ने फूलबासन को उनके घर से जबरदस्ती अपनी कार में बिठाकर ले गए. बाद उन्हें ले जाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने देख लिया. इसके उन्होंने फुलबासन को छुड़वा लिया और आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अभी उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.

दिव्यांग से फोटे लेने के बहाने फूलबासन को कार में बैठाया
पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपने घर में सुबह थीं. इस दौरान बेमेतरा जिले के कुछ लोग उनके घर आए जो कि उनके पूर्व परिचय के थे, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे. चारों के द्वारा पहले उनसे बातचीत की गई. फिर इस दौरान कार में किसी दिव्यांग से फोटो लेने की बात कहते हुए आरोपी उन्हें कार के पास ले गए. बाद में जबरदस्ती कार में बैठाया लिया. फिर उनके मुंह पर कपड़ा डाला और हाथ-पैर को बांधकर ले गए.

ट्रैफिक पुलिस की सजकता से पकड़े गए आरोपी
शहर के चिखली चौकी के पास ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने उन्हें देख लिया. इसके बाद अपहरण के पूरे मामले का खुलासा हुआ. सुकुलदैहान पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस की सजकता से अपहरण करने वाले आरोपियों को पकड़ा गया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जैसे ही फूलबासन बाई यादव ने देखा तुंरत वह चिल्लाने लगी. इसके बाद उन्होंने आवाज दी, जिसे एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने सुना इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Govind SinghSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here