बंगाल मुद्दे पर सीएण भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है.
शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बंगाल मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि सभी नेताओं और जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी होती है. ममता बनर्जी उसे देख रही हैं.
शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बंगाल मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नेताओं और जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी होती है. ममता बनर्जी उसे देख रही हैं. इशारों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए सीएम बघेल ने कहा कि जिन्होंने 25-25 विधायक खरीद लिए वो लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं ये हास्यास्पद है.
सभी नेताओं और जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी होती है, ममता बनर्जी उसे देख रही हैं। जिन्होंने (शिवराज सिंह चौहान) 25-25 विधायक खरीद लिए वो लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं ये हास्यास्पद है: जे.पी.नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल pic.twitter.com/k8WIgA2nPg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
ये भी पढ़ें: रायपुर: सीएम भूपेश बघेल के तीखे तेवर, बोले- हाईकमान कहे तो फौरन दे दूंगा इस्तीफा ढाई साल के फॉर्मूले पर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मुख्यमंत्री के ढाई साल के कार्यकाल को लेकर चर्चाएं जोरों पर है. तमाम चर्चाओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के तीखे तेवर देखने को मिले हैं. शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए ढाई साल के सवाल पर सीएम बघेल ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो लोग इस तरह की गलतफहमी पैदा कर रहे हैं. वे सचेत हो जाएं और इस तहर की बातों को हवा देकर वे प्रदेश का भला नहीं कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर मुझे हाईकमान इस्तीफा देने कहे तो मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा. मुझे पद का मोह नहीं है लेकिन जनादेश 5 साल का है और जिन लोगों को इस प्रदेश का विकास होते देखते हुए तकलीफ हो रही है वे ही इस तरह की बातों को हवा दे रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल ने कहा इस इस बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है.

