बंगाल में अम्फान का कहर, सीएम ममता बोलीं- कई इलाके तबाह, 10-12 लोगों की मौत – Cyclone amphan death toll west bengal mamata banerjee

  • अम्फान के कारण कई इलाके हुए तबाह
  • 10-12 लोगों की हुई मौत: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुपर साइक्लोन अम्फान ने जमकर तबाही मचाई है. यहां पर तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई. दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में पेड़ और दीवारें गिर गई हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसा तूफान 283 साल पहले 1737 में आया था. वहीं सीएम ममता ने कहा कि इस तूफान के कारण 10-12 लोगों की मौत की सूचना भी है.

अम्फान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके पास 10 से 12 लोगों की मौत की सूचना है. सीएम ममता ने कहा, ‘डीएम, पुलिस, प्रशासन सभी लोग अलर्ट हैं. आंकड़ों के बारे में अभी कहा नहीं जा सकता है लेकिन हमें जो भी जानकारी मिली है उसके मुताबिक अभी तक 10-12 लोगों की मौत हो चुकी है.’

यह भी पढ़ें: आक्रामक हुआ अम्फान, BJP सांसद बाबुल सुप्रियो के घर के पास की दीवार गिरी

सीएम ममता ने कहा, ‘हम मौतों की कोई गिनती नहीं कर पा रहे हैं. कई लोग घायल हो गए हैं. ज्यादातर लोग पेड़ गिरने से मर गए हैं और हमने बार-बार कहा है कि पेड़ नीचे गिर जाएगा, घर से बाहर मत निकलना. बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं है, हम 5 लाख लोगों को निकालने में सफल रहे हैं.’

कई इलाके तबाह

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि तूफान के कारण कई इलाके तबाह हो गए. संचार बाधित हो गया है. स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन पांच लाख निवासियों को निकालने में सफल रहा. ऐसा विनाशकारी तूफान 1737 में आया था. सीएम ने कहा कि चक्रवात के कारण दक्षिण और उत्तर 24 परगना लगभग पूरी तरह से तबाह हो गए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here