बलरामपुर में नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले में बलात्कार (Rape) के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है.
दरअसल बलरामपुर के बसन्तपुर थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को एक 16 वर्षीय नाबालिग से रेप का आरोप एक विवाहित युवक पर लगा है. फोन से हुई दोस्ती के बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच नाबालिग को गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने युवक के साथ देखा. इसके बाद लोकलाज के भय से नाबालिग ने जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद नाबालिग को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत सामान्य होने पर वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची थी, लेकिन रात होने का हवाला देते हुए पुलिस ने पीड़ित परिवार को वापस भेज दिया था. इसके बाद मीडियाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बीते सोमवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज किया है.
लगातार सामने आ रहे मामले
बता दें कि बलरामपुर जिले में बलात्कार के मामलों में इस महीने तेजी से इजाफा हुआ है..इस महीने जिले के एक चौकी और 3थाना क्षेत्रों में बलात्कार के मामले सामने आए थे. यही नहीं वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोधी में हुए गैंगरेप के मामले ने तो समूचे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रखा था. विपक्ष के तमाम धरना प्रदर्शन से प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रेमसाय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने भी पहुंचे थे. नाबालिग से अनाचार के मामले में एएसपी प्रशांत कतलम का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


