एसपी ने कहा कि मल्ला एक नक्सली डिप्टी कमांडर था.
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम मल्ला है. उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. लेकिन अपनी बहन की भावुक अपील पर सोमवार यानी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन उसने आत्मसमर्पण कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भाई का नाम मल्ला है. उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. लेकिन अपनी बहन की भावुक अपील पर सोमवार यानी रक्षाबंधन के दिन उसने आत्मसमर्पण कर दिया है. एसपी ने कहा कि मल्ला एक नक्सली डिप्टी कमांडर था. वह कई घटनाओं में शामिल था, जिसमें पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी.
Dantewada: Malla, a Naxal carrying reward of Rs 8 lakhs on his head surrendered today on #RakshaBandhan on his sister’s appeal. Dantewada SP says, “Malla was a Naxal deputy commander. He was involved in several incidents in which police personnel lost their lives.” #Chhattisgarh pic.twitter.com/TjHgKViWc4
— ANI (@ANI) August 3, 2020
नक्सली भाई को आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की थी
बता दें कि बीते 23 जुलाई को जगदलपुर में भी कुछ इसी तरह की खबर सामने आई थी, जहां एक बहन ने अपने नक्सली भाई को आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की थी. उसने कहा था कि भैया में अपील करती हूं कि नक्सल संगठन की खतरनाक राह छोड़कर अब घर आ जाओ. मैंने जाने-अनजाने में जो राह बचपन में पकड़ ली थी, अब उनसे किनारा कर लिया है. मैं चाहती हूं कि इतने साल तक मेरे भाई की कलाई जो राखी के बिना सूनी थी, इस साल उस पर राखी बांध सकूं. इसलिए तुम भी घर लौट आओ. जी हां, जगदलपुर में बीते दिनों पकड़ी गई 5 लाख रुपए की इनामी नक्सली (Naxali) दशमी ने अपने भाई से यह अपील की है. दशमी का भाई लक्ष्मण नक्सली संगठन में काम करता है.

