बारिस से गरीब का कच्चा घर गिरा हुआ हजारो का नुकसान – Bundelkhand News


झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला में 1 घंटे की मूसलाधार बारिश से गिरा मकान बाल बाल बचा परिवार,रक्सा क्षेत्र के पुनावली कला में धनी राम केवट पुत्र रामदयाल गरीबी के कारण मजदूरी करने दिल्ली गए हुए हैं वह अपना परिवार देवेंद्र बहु राजकुमारी और एक छोटी सी 1 साल नातिनी को घर पर छोड़ गए थे

कल हुई अत्यधिक बारिश में राजकुमारी तथा उसकी छोटी पुत्री कच्चे मकान में काम कर रहे थे साथ में गृहस्थी का सामान भी रखा हुआ था

बारिश होने के कारण अचानक मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिसमें पुत्री मां मकान में दब गए साथ मे घर का सामान और बकरी मकान में दब गई जब इसका मालूम पड़ोसियों को पढ़ा तो उन्होंने आनन-फानन में घर के अंदर फंसी राजकुमारी तथा उसकी पुत्री को बाहर निकाला और मकान में दबे बकरी गृहस्थी के सामान को और भी अन्य प्रकार का सामान को बाहर निकाला वह तो गनीमत रही कि समय पर मोहल्ले वाले पहुंच गए नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

Report- अनील पुनवली




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here