बीजेपी ने दोनों सदनों के लिए जारी किया व्हिप, सांसदों को हाजिर रहने का फरमान – Bjp issues whip to partys rajya sabha mps for tuesday

  • सांसदों को सदन में रहना है अनिवार्य
  • सरकार के रुख का करना होगा समर्थन

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. पार्टी ने व्हिप जारी कर कहा है कि सांसद अनिवार्य रूप से सदन में मंगलवार को मौजूद रहें. बीजेपी ने कहा है कि सरकार के रुख पर समर्थन के लिए सांसदों का सदन में रहना अनिवार्य है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट 2020 पर शाम 4 बजे राज्यसभा जवाब देंगी. इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि राज्यसभा में मंगलवार को लंच ब्रेक नहीं होगा. संसद के बजट सत्र का पहला भाग मंगलवार को पूरा होगा. 2 मार्च से अवकाश के बाद संसद फिर से शुरू होगा.

इससे पहले लोकसभा में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर जवाब देंगे. दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को बजट पास किया जाएगा, इसलिए व्हिप जारी किया जा रहा है. वहीं जानकारों का कहना है कि बीजेपी कुछ बड़ा फैसला दोनों सदनों में कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: BJP को मिलेंगी 48 सीटें, नतीजे आते ही उठ जाएंगे शाहीन बाग वाले: मनोज तिवारी

बीजेपी के व्हिप से बदले हैं कानून!

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जब भी संसद के दोनों सदनों में व्हिप जारी किया गया है, तब-तब कुछ बड़ा फैसला लिया गया है. चाहे बात जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात हो, नागरिकता कानून(सीएए) लाने की बात हो या तीन तलाक खत्म करने का फैसला हो, बीजेपी जब भी व्हिप लेकर आई है, देश की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बीजेपी की मांग- सावरकर के सम्मान के लिए बजट सत्र में लाया जाए प्रस्ताव

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा की जा रही है कि बीजेपी कुछ बड़ा फैसला मंगलवार को कर सकती है. हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक ऐसी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बीजेपी इससे पहले भी जब भी कुछ बड़ा फैसला लिया है, पहले उसकी चर्चा पार्टी करने से परहेज करती है.

क्या होता है व्हिप?

राजनीतिक पार्टियां व्हिप किसी महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा, सदन में किसी बिल पर वोटिंग या बहस करने लिए जारी करती हैं. अगर कोई राजनीतिक पार्टी 3 लाइन का व्हिप जारी करती है, तो इसका मतलब होता है कि हर हाल में सदस्यों को सदन में मौजूद रहना होगा. अगर कोई सदस्य व्हिप का उल्लंघन करता है, तो उसकी सदस्यता खत्म की जा सकती है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here