लॉकडाउन जैसे ऐहतियात के बाद भी छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
रविवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट जारी है. रविवार को बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में 10521 नए मरीज मिले, वहीं 24 घंटे में 82 लोगों की हुई मौत हुई.
दुर्ग जिले में संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा. बीते 24 घंटे में दुर्ग जिले में लॉकडाउन का 5वां दिन होने के बाद भी 1650 नए मरीज मिले. रविवार को राजनांदगांव में 759 और बिलासपुर में 624 मरीज मिले. वहीं बालोद, बेमेतरा, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, जांजगीर जैसे जिलों में भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है.
रविवार को कोरोना संक्रमण को लेकर जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट जारी है. रविवार को बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में 10521 नए मरीज मिले, वहीं 24 घंटे में 82 लोगों की हुई मौत हुई. बात अगर कोरोना को मात देने की करें तो 24 घंटे में 5707 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए. फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 90277 है, तो कुल पीड़ितों की संख्या 443297 तक पहुंच गई है. बात अगर रिकवरी की करें तो अब तक 348121लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं सबसे ज्यादा डराने वाले आंकड़े मौत के हैं, रोज मौत के आकड़ों में बढोत्तरी के कारण प्रदेश में अब तक 4899 लोगों की मौत हो चुकी है.
10 जिलों में मिले नए कोरोना संक्रमितों के आकड़ेरायपुर में 2833 नए मरीज मिले.
दुर्ग में 1650 नए मरीज मिले.
राजनांदगांव में 759 नए मरीज मिले.
बिलासपुर में 624 नए मरीज मिले.
कोरबा में 455 नए मरीज मिले.
बलौदाबाजार में 403 नए मरीज मिले.
महासमुंद में 354 नए मरीज मिले.
जांजगीर में 329 नए मरीज मिले.
गरियाबंद में 298 नए मरीज मिले.
बालोद में 282 नए मरीज की पुष्टि हुई.
रायगढ़ 273 नए मरीज मिले.

