सीएम भूपेश बघेल. फाइल फाइल.
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है.
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर सूरजपुर जिले के ग्राम भरवाही के 6 बेघर हुए परिवारों को फिलहाल शिवप्रसाद नगर के छात्रावास में अस्थाई तौर पर ठहरा कर उनके भोजन की निःशुल्क व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा करने का दावा किया गया है. बीते 25 अप्रैल की रात को सूरजपुर जिले में आए भीषण आंधी तूफान की वजह से 6 ग्रामीणों के घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे. जिला प्रशासन द्वारा इन बेघर परिवारों के सभी सदस्यों को छात्रावास में आश्रय प्रदान करने के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था की गई है.
जायजा लेने के निर्देश
सीएम भूपेश बघेल द्वारा ऐसे जिलो के गांवों का दौरा कर आंधी तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पीड़ित परिवारों से भी उन्होंने मुलाकात कर और शासन-प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद की जाए. इसके अलावा राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को आंधी तूफान और ओलावृष्टि की वजह से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कर पीड़ितों को राहत मुहैया कराने हेतु प्रकरण तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: ड्यूटी में तैनात सभी जवानों का होगा COVID-19 टेस्ट, DGP ने दिए निर्देश
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 12:38 PM IST