बैंको में दलाली ओर तहसील क्षेत्र में हो रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ़ किसान बैठे धरने पर। – Bundelkhand News


Farmers sitting on sit-in protest against corruption in banks and brokerage and tehsil area

मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में बैंको में हो रहे भ्रस्टाचार ओर ब्लॉक क्षेत्र में हो रही धांधली के विरोध में मऊरानीपुर तहसील परिषर में भारतीय किसान यूनियन भानु के बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृव में सेकड़ो किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में सेकड़ो किसानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने बैंकों में दलालो द्वारा बैंक प्रवंधन के साथ किसानों के साथ कि जा रही ।

केसीसी के नाम पर अवैध सुविधा शुल्क की मांग के विरोध में आवाज बुलन्द करते हुए दलालो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की । साथ ही ब्लॉक कार्यालय में शौचालय के नाम पर किये जा रहे भ्रस्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही नही की गई तो किसान उग्र आंदोलन को विवश हो जायेगे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here