ब्रम्होस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट ने दिये इंफ्रारेड थर्मामीटर, पीपीई किट्स और एन-95 मास्क

कहानी सच्ची है


ब्रम्होस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट ने दिये इंफ्रारेड थर्मामीटर, पीपीई किट्स और एन-95 मास्क


 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 19, 2020, 18:37 IST

कोरोना वायरस से निपटने के लिये देश के प्रतिष्ठित ब्रम्होस एयरो स्पेस प्रोजेक्ट ने जबलपुर प्रशासन को चिकित्सा कर्मियों के लिये 500 पीपीई किट्स और ढाई हजार एन-95 मास्क उपलब्ध कराये हैं। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और चेकपोस्ट के लिये 30 थमैल स्कैनर भी प्रदान किये हैं।

प्रोजेक्ट की ओर से यह सामग्री कलेक्टर श्री भरत यादव को रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री आशीष दीक्षित ने प्रदान की। प्रोजेक्ट ने पीपीई किट्स, थर्मल स्कैनर और एन-95 मास्क जिला रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदान किये हैं।

जबलपुर कलेक्टर ने जरुरत के समय भेजी गई इस सहायता के लिये ब्रम्होस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट के सीईओ डॉ सुधीर कुमार मिश्रा का आभार व्यक्त किया। डॉ. मिश्रा ने ब्रम्होस एयरोस्पेस प्रोजेक्ट की ओर से जरुरत पड़ने पर आगे भी जबलपुर को और सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।


मुकेश मोदी/मनोज श्रीवास्तव


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here