बड़वानी से अत्यन्त घायल अवस्था में लकड़बग्घे को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया
भोपाल : रविवार, नवम्बर 1, 2020, 17:41 IST

वन मण्डल बड़वानी से एक अत्यन्त घायल नर लकड़बग्घे को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू में आज लाया गया है। लकड़बग्घे की वर्तमान स्थिति काफी गंभीर है।
वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा लकड़बग्घे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसे अभी रेसक्यू सेंटर में क्वारेंटाइन कक्ष में रखा गया है। इसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट हैं। वन विहार प्रबंधन घायल लकड़बग्घे के स्वास्थ्य सुधार के पूरे प्रयास में जटा है।
ऋषभ जैन
Source link


