सीएम बघेल ने सचिन तेंदुलकर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इन सबसे बचना चाहिए.
एक दिन पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी सचिन तेंदुलकर पर हमला बोलते हुए उनसे खेल के अलावा अन्य किसी भी मुद्दे पर सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी थी.
बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, स्वीडन की पर्यावरणविद् ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी पॉर्न स्टार मियां खलीफा समेत अन्य कुछ हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर भारत सरकार की आलोचना की थी. उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी किसानों की तस्वीर के साथ उनके समर्थन में ट्वीट किया था.

