मंगलमूर्ति मारुति नंदन….

धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती , शोभायात्रा में भक्तों का जुटा सैलाब

ललितपुर। शनिवार को श्री हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाई गयी। सुबह से ही शहर के मंदिरों में श्रृद्धालुओं का आता लगा रहा । तुवन मंदिर में रात करीब 12बजे हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया गया जिस के बाद सुबह भव्य श्रृंगार किया गया और हवन पूजन के साथ आरती की गयी। शाम 5 बजे तुवन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तुवन मंदिर पर समापन हुआ। शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे पुलिस प्रशासन के अला अधिकारी शोभायात्रा में पूरी नजर बनाए हुए थें । तो वहीं आयोजन समिति के पदाधिकारी ,समाज सेवी संस्थाएं भी शोभायात्रा को निदेशित करती नजर आई।

जगह जगह हुआ स्वागत– शहर में जगह जगह तोरणद्वार लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया तो वहीं भक्तों ने फूलों की वर्षा कर की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here