खड़े हनुमान मंदिर के समाधान को लेकर उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- विकास और आस्था दोनों का रखें ध्यान

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े मामले के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 10 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं उज्जैन के हैं और शहर के धार्मिक स्थलों की गरिमा को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।

उमा भारती ने पत्र में कहा कि उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर का समाधान मुख्यमंत्री स्वयं भी सोच रहे होंगे। उन्होंने भोपाल के कमलापति पार्क के सामने सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय सड़क का चौड़ीकरण किया गया था, लेकिन वहां स्थित मस्जिद को नहीं छुआ गया और पूरा प्लान बदलकर सड़क बनाई गई थी।

उमा भारती ने कहा कि विकास और आस्था को साथ लेकर चलने का ऐसा ही समाधान उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के मामले में भी हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मंदिर की गरिमा और विकास, दोनों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here