मंत्री डॉ. मिश्रा ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई


मंत्री डॉ. मिश्रा ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई


 


भोपाल : मंगलवार, जुलाई 7, 2020, 19:38 IST

गृह, लोक स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवनियु‍क्त मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने तीनों मंत्रियों का अपने निवास पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी मंत्रीगण मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिये कार्य करेंगे। सभी मिलकर प्रदेश के विकास को गति प्रदान करते हुए बेहतर प्रदेश बनाएंगे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here