मंत्री श्री आरिफ अकील ने सुश्री मेघा परमार को कोज़िअस्को पर्वत फतह करने पर दी बधाई


मंत्री श्री आरिफ अकील ने सुश्री मेघा परमार को कोज़िअस्को पर्वत फतह करने पर दी बधाई


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 4, 2020, 17:57 IST

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील ने युवा पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार और श्री शोभित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत कोज़िअस्को फतह करने पर बधाई दी है। सीहोर निवासी सुश्री परमार और श्री शर्मा कोज़िअस्को पर तिरंगा फहराने वाले मध्यप्रदेश के पहले महिला और पुरुष हैं।

श्री अकील ने शुभकामना संदेश में कहा है कि सीहोर जिले की बेटी ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। खराब मौसम और कठिन बाधाओं को पार कर पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराना गौरव की बात है।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here