मंत्री श्री पटेल ने 342 परिवारों को वनाधिकार-पत्र सौंपे


मंत्री श्री पटेल ने 342 परिवारों को वनाधिकार-पत्र सौंपे


हरदा में वनाधिकार उत्सव सम्पन्न
 


भोपाल : शनिवार, सितम्बर 19, 2020, 18:58 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा में आयोजित वनाधिकार उत्सव में अनुसूचित जनजाति के 342 परिवारों को वनाधिकार-पत्र (पट्टे) सौंपे।

इस मौके पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वनवासियों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। भोले-भाले आदिवासी प्रक्रियाओं से भली-भाँति अवगत नहीं होते, अतएव वन विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी पट्टा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में मददगार बनें। मंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिये कि वन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी स्वयं गाँव-गाँव जाकर एक-एक घर में सर्वे करें और ऑनलाइन आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करायें। श्री पटेल ने ताकीद की कि सभी हितग्राहियों को एक माह में वनाधिकार-पत्र प्रदान करना सुनिश्चित किया जाये। इसके लिये आवश्यकतानुसार ग्राम सभाओं की बैठक कर प्रस्ताव पारित कराया जाये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हरदा जिले में 210 ग्राम पंचायतें और 42 वन ग्राम हैं। जिले में 34 प्रतिशत आबादी आदिवासी वर्ग की है। उन्होंने कहा कि इन सभी को उनके कब्जे की जमीन पर अधिकार देना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग और अधिकारीगण मौजूद थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here