मंत्री श्री पांसे करेंगे ताप्ति महोत्सव शुभारंभ


मंत्री श्री पांसे करेंगे ताप्ति महोत्सव शुभारंभ


 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 26, 2020, 14:50 IST

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे मुलताई ( जिला बैतूल) में 27 फरवरी को शाम 7 बजे तीन दिवसीय ‘ताप्ति महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में पहले दिन शाम 7 बजे अप्पानाथ (जोधापुर) द्वारा मांगणियार गायन एवं कालबेलिक्ष नृत्य,ऋतु भावे (नागपुर) द्वारा लावणी नृत्य, दयाराम सरोलिया (देवास) द्वारा कबीर गायन, शशिकुमार पाण्डेय(रीवा) द्वारा बघेली लोक गायन और विशाल कुशवाहा (उज्जैन) एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी।

ताप्ति महोत्सव के दूसरे दिन 28 फरवरी को सुश्री रिचा शर्मा एवं मुम्बई ग्रुप द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी। महोत्सव में अंतिम दिन 29 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें ख्याति प्राप्त कवि प्रताप फौजदार(नई दिल्ली), सीता सागर(कुरूक्षेत्र), पूरन वर्मा(नई दिल्ली), रमेश मुस्कान(आगरा), संजय खत्री(बेटमा), अशोक नागर(शाजापुर) प्रवीण अत्रे(खरगोन) और मदन मोहन समर(भोपाल) शामिल होंगे।


ऋषभ जैन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here