मंत्री श्री शर्मा ने मठ-मंदिरों की जमीन के बेहतर प्रबंधन और विकास पर की चर्चा


मंत्री श्री शर्मा ने मठ-मंदिरों की जमीन के बेहतर प्रबंधन और विकास पर की चर्चा


 


भोपाल : मंगलवार, फरवरी 11, 2020, 20:41 IST

आध्यात्म एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने मंत्रालय में मठ-मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री सुबोधानन्द तथा माँ नर्मदा, माँ क्षिप्रा और माँ मंदाकिनी नदी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कम्प्यूटर बाबा एवं अन्य संत प्रतिनिधियों से मठ-मंदिरों की जमीन के बेहतर प्रबंधन और उपयोग किए जाने पर चर्चा की। श्री शर्मा ने कहा कि संतों से हुई चर्चा में प्राप्त सुझावों पर विचार किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव आध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव चर्चा में उपस्थित थे।

भोपाल पुलिस क्रिकेट टीम पुरस्कृत

मंत्री श्री शर्मा ने ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट मैच में फायनल विजेता भोपाल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया। श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here