मणिकर्णिका सेवा समिति ने बर्तन बैंक की शुरुआत कर पेश की एक अनूठी पहल – Bundelkhand News


झाँसी प्लास्टिक के गिलास व डिस्पोजल प्लेट का उपयोग पूरी तरह से बंद करने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए मणिकर्णिका सेवा समिति ने एक अनूठी पहल की है। इस समिति ने बर्तन बैंक बनाया है, जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। इस बर्तन बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोग निशुल्क बर्तन ले जा सकते हैं और उन्हें उपयोग कर वापस कर सकते हैं।

इस बर्तन बैंक का उद्घाटन नगर निगम के मेयर रामतीर्थ सिंघल, श्रीमती अनुराधा शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने संयुक्त रूप से किया। समिति की अध्यक्षा स्वप्निल मोदी ने बताया कि नो यूज़ प्लास्टिक अभियान को सफल बनाने के लिए इस बर्तन बैंक की स्थापना की गई है। इस बर्तन बैंक से लोग भंडारे, प्रसाद वितरण आदि आयोजनों के लिए एक निश्चित सिक्योरिटी राशि जमा कर बर्तन ले जा सकते हैं और उनका उपयोग करने के बाद बर्तन वापस कर अपनी सिक्योरिटी राशि वापस ले जा सकते हैं।

हमारा उद्देश्य समाज से प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करना है और उसी के निमित्त यह बर्तन बैंक स्थापित किया गया है।

Reporter- Ankit Choudhary




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here