छतरपुर/प्रयागराज। पूज्य बागेश्वर सरकार के प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राजा भैया खुद सारथी बने और बागेश्वर सरकार को अपने साथ लेकर प्रतापगढ़ के कुंडा के लिए रवाना हुए।कुंडा में कल से तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा के दौरान श्रीराम नाम की अमृतमयी धारा प्रवाहित होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Madhya Pradesh
- Nation
- Social Viral
- Uttar Pradesh
- views and opinions


