मरकज पर शिकंजा कसने की तैयारी, क्राइम ब्रांच ने CBI को सौंपी जानकारी – cbi investigation against maulana saad and tablighi markaz

  • सीबीआई ने क्राइम ब्रांच से लिए संबंधित दस्तावेज
  • ईडी व आईटी को भी क्राइम ब्रांच दे चुकी है जानकारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल में कोरोना वायरस के चलते सुर्खियों में रहने वाले निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली की क्राइम ब्रांच से मरकज से संबंधित जानकारी मांगी थी जो अब उसे मिल गई है. दिल्ली पुलिस की ओर से देश में कोरोना वायरस फैलाने के लिए पहले से ही मरकज के खिलाफ जांच की जा रही है.

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने मरकज से संबंधित दस्तावेज क्राइम ब्रांच से ले लिए हैं. सीबीआई की ओर से मरकज और इसके मुखिया मौलाना साद के खिलाफ एफआईआर तब दर्ज की जाएगी जब उसे प्राथमिक जांच के दौरान ठोस सबूत मिलेगा.

इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय और आईटी विभाग को भी क्राइम ब्रांच मौलाना साद मरकज केस की कई अहम जानकारी सौंप चुकी है और प्रवर्तन निदेशालय ने मौलाना साद मरकज पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया हुआ है. यानी साफ है आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस प्रवर्तन निदेशालय, आईटी के बाद अब सीबीआई का भी शिकंजा मौलाना साद और मरकज ट्रस्ट पर कस सकता है. फिलहाल किसी तरह का कोई केस सीबीआई ने दर्ज नहीं किया है.

अपनी जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने पाया है कि मरकज को मध्य-पूर्व के देशों और विदेशियों से भारी मात्रा में पैसे मिले थे. दिल्ली पुलिस 35 देशों के 910 विदेशियों के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. प्रवर्तन निदेशालय ने मरकज, इसके प्रमुख मौलाना साद और 8 अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. वित्तीय जांच एजेंसी ने मामले के संबंध में मरकज के कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं.

मरकज प्रमुख मौलाना साद पर लॉकडाउन नियमों की अवहेलना करने का आरोप है. साद पर यह भी आरोप है कि उसने हजारों भारतीयों और विदेशियों को प्रोत्साहित कर मरकज के अंदर रहने के लिए कहा. 4300 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस के लिए सरकार ने तबलीगी जमात के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया था. निजामुद्दीन के मरकज में धार्मिक समागम में भाग लेने वालों में से कुछ लोग वायरस से संक्रमित होने के बाद मर भी गए थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here