लॉकडाउन में कई शादियां कैंसिल कर दी गई थी. (Demo Pic)
लोगों का कहना है कि मई-जून में शादी का मुहूर्त है, अगर इस दौरान शादी नहीं होती तो काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
दैनिक भास्कर अखबार में छपी खबर के मुताबिक मंगलवार को शादी का कार्ड लेकर परिजन कलेक्टोरेट पहुंच रहे हैं. उनका कहना है कि शादी के लिए केवल 5 लोगों को ही बुलाएंगे, बस परमिशन दे दें. अनुमित लेने पहुंचे लोगों को कहना है कि मई-जून में अगर शादी की अनुमित नहीं मिलती है तो उनको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. शादी की अनुमित लेने पहुंचे बलौदाबाजार के एक शख्त का कहना है कि बेटे की शादी मई में तय की गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण डेट जून तक बढ़ा दी गई. अब शादी की अनुमित लेने पहुंचे हैं. बता दें कि सरकार के निर्देश के मुताबिक अनुमति मिलने के बाद ही शादी हो सकती है.
कई शादी कैंसिल
दैनिक भास्कर के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से 70 फीसदी से ज्यादा शादी कैंसिल कर दी गई है. अब लॉकडाउन 4 में मिली कुछ रियायतों के बाद अब लोग शादी की अनुमित लेने पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि वर-वधु की कंडली का मिलान भी हो चुका है. मुहूर्त जून का मिला है. अगर अभी शादी नहीं होती है तो तीन साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है. मालूम हो कि शादियों पर रोक नहीं लगाई गई है. एक जगह लोगों के इक्ठा होने पर मनाही है. सरकार के तय किए गए नियम और अनुमति के बाद शादी की जा सकती है.ये भी पढ़ें:
COVID-19: बड़ा फैसला, 3 जिलों के ये इलाके बने Red Zone, जानें कहां है आपका शहर
बघेल सरकार ने इंक्रीमेंट पर लगाई रोक, अब नई भर्ती, एरियर, ट्रांसफर, बिजनेस क्लास ट्रैवल पर भी बैन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 28, 2020, 10:20 AM IST