रमन सिंह ने मरवाही उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मरवाही उपचुनाव (Marwahi by-election) के लिए भाजपा (BJP) प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने नामंकन भरा. इनके समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने आईटीआई मैदान में आमसभा को संबोधित किया.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 15, 2020, 8:19 PM IST
जनसभा को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मरवाही का ये चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि वर्तमान सरकार के किए गए चुनावी वादों का हिसाब लेने के लिए है. जाहिर है कि चुनाव किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं है. यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा. डॉक्टर रमन ने कहा इस चुनाव में जो हालता हैं उससे साफ है कि हमारे प्रत्याशी के पिता सरपंच थे.
उपचुनाव: मरवाही से डॉ. गंभीर सिंह होंगे BJP प्रत्याशी, कांग्रेस ने कही ये बात
दादा जनपद सदस्य थे डॉ. गम्भीर भी यहां के जनता की सेवा के लिए हर शनिवार और रविवार को रायपुर से आकर स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं. वो जनता की सेवा की भावना रखते हैं. ऐसे में मुझे विश्वास है कि प्रदेश की जनता उनका अपना आशीर्वाद देगी. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल से कांग्रेस सरकार प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाए हुए हैं.धान बोनस और शराब बंदी के वादों को सरकार पूरी तरह से भूल गई है. यदि बीजेपी मरवाही चुनाव जीतेगी तो यहां के विकास के साथ कांग्रेस सरकार को उनका चुनावी वादा याद दिलाएगी. कांग्रेस पेंड्रा गौरेला मरवाही की सड़क सुधार नहीं पाई है. अभी तक राज्य के गरीबाों को प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं मिल पाई है. सरकार 18 महीने से क्या कर रहे ये मरवाही की जनता को भली भांति जानती है. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश करकार उद्योगपतियों के साथ है ना की गरीबों के साथ. मंच पर उन्होने कहा कि इस बार बीजेपी ही मरवाही का चुनाव जीतेगी. उन्होंने एक नारा दिया की चारों तरफ अंधेरा है पहरेदार लुटेरा है.


