महाराष्ट्र: कोरोना से लड़ाई में कारगर है रेमडेसिविर, मंत्री बोले- 2 दिन में हर जिले में होगी उपलब्ध – Maharashtra coronavirus cases remdesivir medicine minister rajesh tope statement

  • कोरोना से लड़ाई में कारगर है रेमडेसिविर
  • महाराष्ट्र के जिलों में जल्द होगी उपलब्ध

कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के इलाज में कारगर रेमडेसिविर की मांग लगातार बढ़ रही है. कुछ राज्यों में ये दवाई नहीं मिल पा रही है, इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बयान आया है. मंत्री ने कहा कि अगले दो दिनों में रेमेडेसिविर, फेविपिराविर को लगभग हर जिले में उपलब्ध कराया जाएगा.

राजेश टोपे बोले कि सरकार की कोशिश है कि ये दवाई हर गरीब व्यक्ति के लिए उपलब्ध हो, सिर्फ अमीर लोगों तक ही ना रह जाए. दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों में ये दवाई कारगर साबित हुई है. ऐसे में इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है.

महाराष्ट्र के मंत्री से इतर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह ने भी इस दवाई की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर दवाई जान बचाने वाली दवाई साबित हो रही है और हमारे पास ये लगातार आ रही है. इसके लिए एक तरह का इंजेक्शन चीन से आता है, जो कि किसी वजह से एयरपोर्ट पर रुक गया था. लेकिन अब ये सब क्लियर हो गया है, ऐसे में इस महीने में हर अस्पताल में रेमडेसिविर दवाई उपलब्ध होगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि मुंबई में केस की बढ़ती संख्या पर ज्यादा ध्यान ना दें, क्योंकि तेजी से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. करीब 60 फीसदी से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केस को लेकर कहा कि जो भी नए मामले सामने आ रहे हैं, उनकी कोई ना कोई कॉन्टेक्ट हिस्ट्री है. ऐसे में राज्य में किसी तरह का कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी भी संकट के वक्त में काम आ रही है, अगर दस लोगों को थेरेपी दी जा रही है तो नौ लोग ठीक हो रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंचने वाली है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here