महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में हुई 32 मौत, कोरोना मरीज बढ़कर हुए 9915 – Lockdown coronavirus maharashtra corona updates deaths in state

  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 597 पॉजिटिव केस
  • सिर्फ मुंबई में 475 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 महामारी की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटों में 597 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9915 हो गई है. जिसमें से 432 लोगों की मौत भी हुई है.

सिर्फ मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,644 हो गई है. जबकि 270 लोगों की मौत भी हुई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी की वजह से मुंबई में 26 लोगों की जान गई है. जबकि 475 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में 32 लोगों की जान गई है, इसमें से 26 की मौत मुंबई में, तीन की पुणे, एक की सोलापुर सिटी, एक औरंगाबाद और एक की पनवेल में हुई है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में 300 से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस आ चुके हैं. महाराष्ट्र में 112 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसमें 3 पुलिस वालों की अब तक मौत भी हुई है. इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दावा किया है कि मुंबई में की गई पहली प्लाज्मा थेरेपी सफल रही है. दूसरी मुंबई में नायर अस्पताल में की जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्लिक करें

वहीं महाराष्ट्र के नांदेड़ के श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे में फंसे पंजाब के सिख श्रद्धालु लगातार बसों के जरिए पंजाब वापस लाए जा रहे हैं. लेकिन यही लोग अब पंजाब के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. बुधवार शाम तक 64 बसों में करीब 2293 श्रद्धालुओं को वापस पंजाब लाया जा चुका है, जिनमें से अब तक 38 केस कोरोना पॉजिटिव पाए चुके हैं . अभी भी नांदेड़ से लौटे कई लोगों की स्क्रीनिंग होनी बाकी है. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि नांदेड़ से लौटे इन श्रद्धालुओं में से कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 31 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1674 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कुल मरीजों की संख्या 31 हजार 332 है. अबतक कुल 1007 की मौत हो चुकी है. वहीं 7 हजार से ज्यादा मरीजों का सफल इलाज हुआ है. महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज है. महाराष्ट्र में बीमारों की संख्या 9 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है तो वहीं गुजरात में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here