महासमुंद में जेल ब्रेक, दीवार फांदकर 5 कैदी फरार, पूरे जिले में नाकाबंदी

पुलिस फरार कैदियों की तलाश कर रही है.

पुलिस फरार कैदियों की तलाश कर रही है.

Mahasamund Jail Break: गुरुवार को महासमुंद जिला जेल से 5 कैदी (Prison Break) फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. नाकेबंदी पर कैदियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

महासमुंद. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिला जेल से पांच अलग-अलग मामले में सजा काट रहे कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं. इससे जिला जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शहर सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कर पांचों कैदियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मौका पाकर जेल की दीवार फांदकर पांच कैदी फरार हो गए हैं. इनमें से एक कैदी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. जबकि चार अन्य कैदी महासमुंद के बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि फरार कैदियों में तीन के खिलाफ 397, 341, 25,27 दर्ज है, जबकि एक के खिलाफ धारा 363 ,366,376 और एक अन्य के खिलाफ 20( ख) एनडीपीएस एक्ट दर्ज है. इनमें से चार को 2019 में और एक को 2020 में जेल दाखिल किया गया था. जो कैदी फरार हुए है उनका नाम धनसाय, डमरूधर, दौलत, करन महासमुंद जिले के निवासी है तो वहीं फरार 1 कैदी राहुल करण्डा गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस दल-बल के साथ पहुंची. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस एसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि सीसीटीवी को खंगालने के साथ जिले में नाकाबंदी कर फरार लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है. वहीं जिला जेल के सहायक जेल अधीक्षक आरएस सिंह ने बताया कि जेल में दोपहर के खाने के बाद कैदी अपने-अपने बैरक में थे. कुछ बाहर कैंपस में रूटीन के कामों में लगे थे. इसी में भागने वाले भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि मेरे पास कर्मचारी आए और बंदियों के भागने की जानकारी दी. करीब साढ़े तीन बजे थे. मैंने जेल में अलार्म बजवाया, ड्यूटी पर तैनात दूसरे कर्मचारी भी अलर्ट हो गए।यमैं अपने स्कूटर पर बंदियों के पीछे निकला, मगर वो अलग-अलग दिशा में भागने में कामयाब रहे.सहायक जेल अधीक्षक आरएस सिंह ने कहा कि टीम ने उन्हें तलाशने का प्रयास किया मगर वो निकल गए. इसके बाद हमने अफसरों को इसकी जानकारी दी. भागे हुए कैदी में शामिल 33 साल का धनसाय, 24 साल का डमरूधर और 22 साल का राहुल लूट के आरोपी हैं. महासमुंद में ही इन्होंने एक वारदात को अंजाम दिया था. साल 2019 से ये इसी जेल में थे. इनमें से राहुल यूपी का रहने वाला है और अन्य दो महासमुंद के ही निवासी हैं. 23 साल के दौलत को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 21 साल का करण नशीली चीजें रखने के मामले में पकड़ा गया था, ये दोनों भी महासमुंद के ही रहने वाले हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19: दिल्ली तक ऑक्सीजन लाने सरकार का बड़ा प्लान, अस्पतालों को लिए खास इंतजाम  कैदियों कि भागने की सूचना मिलते ही ASP मेघा टेंभुरकर भी मौके पर पहुंचीं. वो फौरन जेल के CCTV कंट्रोल रूम में गईं. वहां अफसरों ने देखा कि बंदी दीवार फांदकर भागने कोशिश कर रहे हैं और दीवार की दूसरी ओर कूद गए. ये दीवार 21 फीट ऊंची है. इस दीवार को बड़ी आसानी से कैदियों का पार कर जाना अफसरों को परेशान कर रहा है. फिलहाल पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है. अब भागे हुए बंदियों की जानकारी पेट्रोलिंग टीम को दी गई है. पुलिस की खास टीमें इन्हें ढूंढने के मिशन पर हैं.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here