मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. अज्ञेय की पत्नी डॉ. कपिला के अवसान पर शोक व्यक्त किया
भोपाल : बुधवार, सितम्बर 16, 2020, 17:30 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पद्मविभूषण पूर्व राज्यसभा सदस्य, कला मर्मज्ञ डॉ. कपिला वात्स्यायन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती कपिला जाने-माने साहित्यकार स्व. अज्ञेय की धर्मपत्नी थीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डॉ. कपिला वात्स्यायन ने भारतीय नाटय शास्त्र, इतिहास और पारम्परिक कला जैसे विषयों पर उत्कृष्ट लेखन कार्य किया। हिन्दी साहित्य और कला जगत श्रीमती कमला के अवसान से निर्धन हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्रीमती कपिला की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
अशोक मनवानी
Source link

