मां-बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली

Ambikapur Road Accident :अंबिकापुर- रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर राजपुर के नवकी मोड़ के पास स्कॉर्पियो वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने और दुकान के शटर से जाकर टकरा जाने से वाहन में सवार मां- बेटे की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। स्कार्पियो सवार लोग रिश्तेदार की शादी से राजपुर से वापस ग्राम बघिमा लौट रहे थे। उसी वक्त यह हादसा हो गया ।घटना से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई ।घायलों को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज व मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ग्राम बघिमा की युवती का विवाह शनिवार को राजपुर के अग्रसेन भवन में आयोजित था। विवाह समारोह में सगे संबंधी शामिल होने आए हुए थे।

ग्राम बघिमा से भी परिचित व रिश्तेदार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजपुर के अग्रसेन भवन गए हुए थे। हंसी खुशी विवाह की सारी रस्म पूरी होने के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम बघिमा तथा बिहार से आए रिश्तेदार स्कॉर्पियो क्रमांक बीआर 21 पी 4121 से वापस राजपुर से बघिमा लौट रहे थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here