मार्केट से लाए अंडे ताजा हैं या पुराने, सही हैं या खराब; पता लगाने के ये हैं 5 तरीके – 5 simple ways to tell if an egg is good bad or old

आजकल की जीवनशैली में समय बचाने के लिए हम अक्सर बहुत सारा समान एक साथ ले आते हैं। जिनमें से कुछ तो लंबे समय तक चल जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें खराब हो जाती है, जिसका हमे पता तक नहीं चलता। इन्ही में से एक है अंडा।

रोजाना अंडे का सेवन ना करने वाले लोग अक्सर यह समझ ही नहीं पाते कि अंडा सही है भी या नहीं। ऐसे में अंडा ताजा है या खराब इसकी पहचान करने के कुछ तरीके हैं, जो आपके काम यकीनन आ सकते हैं। आज हम आपको इन्ही तरीकों के बारे में बताएंगे।

क्या है एक्सपायरी डेट

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए अंडे का सेवन बेहद फ़ायदेमंद माना गया है। लेकिन अगर अंडे ताजी ना हो तो इससे ना केवल स्वाद पर असर पड़ता है। बल्कि यह आपकी सेहत पर भी असर डाल सकते हैं। ऐसे में अंडों की ताज़गी या वह अभी खराब नहीं हुए हैं, यह देखने का साधारण तरीका है, अंडे के बॉक्स पर लिखी तारीख। इसके जरिए आप आसानी से अंडों के ताजा होने का पता लगा सकते हैं।

लेकिन कई बार अंडों पर लिखी एक्सपाइरी डेट के बाद भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। पर अगर आपके खरीदे गए अंडों का बॉक्स नहीं है या उसे आपने किसी लोकल दुकान से ख़रीदा है, तो अंडे की गुणवत्ता देखने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाना होगा।

जानें, क्या ब्लड स्पॉट वाले अंडे खाना सेफ है, ऐसे चेक करें क्वॉलिटी

स्मैल करें

एक लंबे अरसे से हम भारतीय किसी भी खाद्य सामग्री की स्मैल से ही बता देते हैं, कि क्या वह सही है या नहीं। आप अंडे ताजा हैं या नहीं इसके लिए भी सूंघ कर पता लगा सकते हैं। इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता की अंडे कच्चे हैं या पके हुए आप इन्हे दोनो तरह से सूंघ कर पता लगा सकते हैं।

सबसे पहले अंडे को तोड़कर किसी प्लेट में डाल लें। इसके बाद देखें की इसकी स्मैल कैसी है। अगर स्मैल ठीक है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर यह सड़ा हुआ या खराब प्रतीत होता है, तो इसे फेंक दे। साथ ही प्लेट को गर्म पानी से अच्छे से साफ कर लें। ध्यान रहे बिना प्लेट को धोए इस्तेमाल ना करें। लेकिन अगर आप सूंघ कर नहीं पहचान सकते तो नीचे दिए गए अन्य तरीकों को आज़माए

आंखों से इस तरह करें चेक

हम जानते हैं कि बहुत से लोग नाक से अंडे की गुणवत्ता की पहचान नहीं कर सकते। लेकिन ऐसे में आप अपनी आंखों को उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अंडे को बाहर से देखें क्या उसमें कोई दरार है, या उसके छिलके से पाउडर गिर रहा है। अगर ऐसा है तो यह बैक्टिरिया के कारण हो सकता है।

ध्यान रखें यह बात जब भी खाएं अंडा ताकि उल्टा ना पडे़ सेहत का फंडा

वही अगर इस तरह का कुछ दिखाई नहीं दे रहा है तो आप एक सफेद कटोरी या प्लेट में अंडे को फोड़ कर डालें। अब देखें कि इसमें नीला, हरा, या काले रंग जैसा कुछ दिख रहा है। इसके अलावा क्या योर्क को ध्यान से देखें। अगर ऐसा कुछ दिखाई दे तो इसे तुरंत बाहर फेंक दे। एवं दूसरे परीक्षण से पहले प्लेट को गर्म पानी से धो ले। अगर आपको अंडे की जर्दी या सफेद बहती दिखाई दे, तो यह बात बताती है कि अंडे कि गुणवत्ता में कमी है। लेकिन आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह खराब नहीं हुआ है।

अंडे का डूबना सही या तैरना

अंडा ताजा है या पुराना, इसे देखने का एक सबसे पुराना तरीका है, पानी में डाल कर देखना। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बाल्टी या डिब्बे में पानी भर कर रखना होगा। इसके बाद पानी में अंडा डालना होगा। अगर अंडा डूब जाता है तो यह ताजा है और अगर यह तैरता है या ऊपर की ओर रहता है तो यह बासी है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर अंडा अधिक पुराना होता है तो इसके अंदर हवा की पोकिट बड़ी हो जाती है. जिसकी वजह से यह तैरता है। लेकिन इसके जरिए आप यह पता नहीं लगा सकते कि अंडा खराब है या सही। ऐसा हो सकता है कि जो डूब गया हो वह खराब हो और जो तैर रहा हो वह ठीक हो।

सही समय पर खाएं अंडे तो तेजी से घटेगा वजन, जानें पकाने का भी सही तरीका

कैंडल टेस्ट

अंडे ताजे हैं या पुराने इसे देखने के लिए आप कैंडलिंग मैथर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक अंधेरे कमरे में कैंडल, टेबल लैंप या फ्लैश लाइट का इस्तेमाल करना होगा। लाइट के नीचे आपको अंडे को पकड़ना होगा और इसे बाएं से दाएं ओर घूमाना होगा।

जब आप ऐसा करेंगे तो आपको अंडे के अंदर की जर्दी और उसके अंदर बनी हुई हवा की एक पोकिट दिखाई देगी। अगर हवा की पॉकिट बड़ी हो तो अंडा पुराना है। वही अगर यह पोकिट छोटी दिखाई दे तो अंडा ताजा है। लेकिन यह तरकीब भी अंडे के सही या खराब होने का पता नहीं बता सकती।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here