राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने नर्मदा घाटी विकास कार्यों की समीक्षा की


राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने नर्मदा घाटी विकास कार्यों की समीक्षा की


 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 10, 2021, 21:25 IST

उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने आज मंत्रालय में नर्मदा घाटी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि अगले 3 वर्ष के लिये दिये गये लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य हों, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नहरों के निर्माण के कार्यों को निर्माण एजेंसियों द्वारा विलंब किये जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित हो। निर्माण में विलंब नहीं होना चाहिये। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here