मीना सोनी अपहरण काण्ड में झाँसी पुलिस को मिली सफलता 4 आरोपियों को पकड़ किया हत्या का खुलासा मुख्य आरोपी संजय वर्मा अभी भी फरार – Bundelkhand News


Jhansi police got success in Meena Soni kidnapping case, apprehended 4 accused, मीना सोनी अपहरण काण्ड में झाँसी पुलिस को मिली सफलता 4 आरोपियों को पकड़ किया हत्या का खुलासा मुख्य आरोपी संजय वर्मा अभी भी फरार

झाँसी हाई प्रोफाइल मीना सोनी अपहरण कांड में आज पुलिस ने खुलासा करते हुए मीना सोनी की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 5 मई को झांसी के थाना नवाबाद में मीना सोनी की माता श्यामलता सोनी ने रिपोट दर्ज करते हुए बताया था कि उसकी पुत्री मीना सोनी को झांसी के बड़े जमीन कारोबारी संजय वर्मा अपहरण कर दुबई ले गया है।

इस मामले में पुलिस ने आज खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मीना सोनी की हत्या दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल के पीछे एक होटल में की गई थी और मीना सोनी की लाश को कालपी की यमुना नदी में फेंक दिया है।

झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने बताया कि मीना की सोनी की लाश को खोजने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं लेकिन नहर में बहाव तेज होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि मीना सोनी की लाश पानी में बहते हुए कहीं दूर निकल गई है।

इस मामले में मुख्य आरोपी संजय वर्मा हाईकोर्ट से स्टे आडर पर है और अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है एस.एस.पी ने बताया कि स्टेब्रैक्टि कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और जल्दी ही संजय वर्मा की गिरफतारी की जायेगी। वही इस पूरें मामले में हत्या की मुख्य वजह संजय वर्मा और मीन सोनी के बीच अबैध सम्बन्ध है इन अबैध सम्बन्ध का जिक्र भी मीन सोनी ने अपने फेसबुक पेज पर भी कर  रखा था।

मीना सोनी की हत्या की मुख्य बजह अबैध संबंध ही  माना जा रहा है। इस हाई प्रोफाईल मामले में पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम जितेंद्र राय , नरेंद्र , सर्वेश कुमार राय , जयनारायण लिटोरिया  बताया।

पूछताछ में आरोपीयों ने बताया कि संजय वर्मा ने की मीना सोनी का दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के पीछे एक होटल में  जहर पिलाकर हत्या कर दी थी और मीना की लाश कों ठिकाने लगाने के लिये उन सभी लोगों को धोखे से एक पार्सल भेजने के लियें दिल्ली बुलाया गया था।

जिसके बाद उस लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक कीमत तय की गई और लाश को दिल्ली से झांसी आते समय कालपी की यमुना नदी में एक इनोवा कार में रखकर ठिकाने लगा दिया गया।बाईट-ओपी सिंह एसएसपी झाँसी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here