मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बड़वानी दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बड़वानी दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया


 


भोपाल : रविवार, मई 17, 2020, 21:00 IST

      जल संसाधन एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज बड़वानी में सुबह बाइक के ऊपर टैंकर  पलट जाने से एक आदिवासी परिवार के दो वयस्क और दो बच्चों की  मृत्यु हो जाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक डेढ़ साल और दूसरी 3 माह की बच्ची घायल भी हुईं है।  मंत्री श्री सिलावट ने तुरन्त बड़वानी के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की और मुख्यमंत्री को घटना से अवगत कराया।

  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतक परिवार को 14 लाख की आर्थिक सहायता तुरंत मंजूर की। इसमें से वयस्कों की मृत्यु पर 5-5 लाख और बच्चों की मृत्यु पर 2-2 लाख की राशि देने की घोषणा की गई है। इस राशि में  से इनके परिवार को दैनिक खर्च के लिए एक लाख दिए जाएंगे  और 13 लाख की राशि बच्चों के नाम से एफडी करा कर बैंक में रखी जाएगी। 

     इंदौर संभाग के प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया है कि बड़वानी में आज  सुबह दुर्घटना में एक ही आदिवासी परिवार के लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें दो बच्चे घायल हुए हैं घायलों का इलाज बड़वानी के अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बड़वानी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर संबंधित परिवार से संपर्क करने एवं अंतिम संस्कार के लिये मृतकों को उनके गृह नगर भेजने के निर्देश दिए।

     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी परिवार के लोगों से चर्चा की और सांत्वना व्यक्त की।  कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया कि इस घटना की जाँच करें। 


अरुण राठौर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here