मुख्यमंत्री श्री चौहान की अपील पर अनेक नगरों के संगठन सहयोग के लिए आगे आए


मुख्यमंत्री श्री चौहान की अपील पर अनेक नगरों के संगठन सहयोग के लिए आगे आए


 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 4, 2020, 20:54 IST

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अपील के अनुरूप विभिन्न नगरों से सहयोग हाथ बढ़ा रहे है। इस क्रम में संक्रामक रोग कोरोना   की चुनौती से  निपटने  के लिए विदिशा नगर पालिका की ओर से 4 लाख 22 हजार 203 रुपए की राशि सहायता स्वरूप दी गई। अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस संकट के समय  अपना योगदान दिया है। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में  जमा कराई गई है। इसमें  एक माह का  विदिशा परिषद का मानदेय और परमानेंट कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन शामिल है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जैन ने बताया कि मंडल द्वारा विदिशा में  जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाने की  पहल की है। श्री जैन ने बताया कि जिला प्रशासन लोगों को खाना और घरेलू सामान मुहैया करवा रहा है जो सराहनीय है। सागर की गुरूसिंह सभा जरूरत मंद लोगों के लिए नियमित रूप से लंगर का संचालन कर रही है।

 अनेक औद्योगिक संस्थान मुख्यमंत्री श्री चौहान को गत एक सप्ताह से निरंतर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here