मुख्यमंत्री श्री चौहान का संकल्प और 5 एस


मुख्यमंत्री श्री चौहान का संकल्प और 5 एस


 


भोपाल : सोमवार, मार्च 8, 2021, 15:53 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्मार्ट उद्यान में पौधारोपण के बाद कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए 5 एस को आधार बनाकर उनके कल्याण के नए निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समानता, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के आधार पर महिलाओं से जुड़े नए निर्णय लिए जाएंगे। पूर्व में भी सरकार ने महिला कल्याण को प्राथमिकता दी है। अब उनके कल्याण के लिए नए आयाम जोड़ते हुए अन्य आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे महिलाएँ और भी सशक्त हों।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here