मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्रीमती विमला शर्मा के अवसान पर दु:ख व्यक्त


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्रीमती विमला शर्मा के अवसान पर दु:ख व्यक्त


 


भोपाल : शनिवार, अगस्त 15, 2020, 16:14 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती विमला शर्मा के अवसान पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती विमला शर्मा अनेक सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी रहीं। उनके सेवा कार्य याद किए जाएंगे। विशेष रुप से वे भोपाल और रायसेन जिलों में विभिन्न संस्थाओं से संबद्ध थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्रीमती विमला शर्मा की आत्मा की शांति और शोकाकुल शर्मा परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here