मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पुस्तक का विमोचन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पुस्तक का विमोचन


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 14:30 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर पुस्तक हिस्टोरीकल प्लेस नेम्स ऑफ मध्यप्रदेश (Historical Place Names of Madhya Pradesh) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुस्तक की प्रति इंटेक संस्था के पदाधिकारी श्री एम.एम. उपाध्याय ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसी शहर और गांव का नाम कैसे पड़ा, यह अनुसंधान करने और उसके पुस्तक के रूप में प्रकाशन की सराहना की। इस पुस्तक में मध्यप्रदेश के करीब 1000 स्थानों के नामकरण से संबंधित जानकारी संकलित और प्रकाशित की गई है। इसका प्रकाशन इंटेक (Indian National Trust for Art and Cultural Heritage) संस्था द्वारा किया गया है। पुस्तक का संपादन इतिहासकार श्री आर. के. शर्मा, जबलपुर और डॉ. शंभू दयाल गुरू, भोपाल ने किया है।


अशोक मनवानी 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here