मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया


5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश 


भोपाल : शुक्रवार, मई 8, 2020, 13:33 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। ये श्रमिक मध्यप्रदेश के शहडोल, उमरिया आदि जिले के हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और श्रमिक परिवारों की सहायता के लिये अधिक से अधिक सहयोग का अनुरोध भी किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं।

विमान से दल भेजने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायलों की सहायता और अन्य व्यवस्थाओं के लिये औरंगाबाद विशेष विमान भेजने की व्यवस्था की। मंत्री श्रीमती मीना सिंह और कोरोना राज्य नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी के साथ अधिकारियों का एक दल विशेष विमान द्वारा औरंगाबाद (महाराष्ट्र) जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उड़ान के लिये उड्डयन मंत्रालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली है। मध्यप्रदेश का दल मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के साथ ही घायलों की हरसंभव सहायता का कार्य करेगा।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here