मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाया सीता अशोक का पौधा
भोपाल : बुधवार, फरवरी 24, 2021, 13:09 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के क्रम में आज सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट रोड पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला भी उपस्थित थे।
शुभ अवसर पर भी लगाए जाएँ पौधे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर आमजन से अनुरोध किया कि नागरिक अपने परिवार के शुभ अवसरों और मांगलिक कार्यक्रमों के अवसर पर पौधे लगाएँ। इसके अलावा परिवार के दिवंगत लोगों की स्मृति में भी पौधे लगाए जा सकते हैं। यह प्रयास हरियाली को बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में उपयोगी सिद्ध होंगे।
अशोक मनवानी
Source link

