मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई


 


भोपाल : बुधवार, अगस्त 12, 2020, 20:25 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी  प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए आव्हान किया कि सभी भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग को आत्मसात कर अपना जीवन राष्ट्र सेवा और निर्धन कल्याण के लिए समर्पित करते हुए सार्थक करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर जन्माष्टमी के पारिवारिक कार्यक्रम में  परिजन के साथ हिस्सा लिया।

बिड़ला मंदिर में किये दर्शन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिड़ला मंदिर पहुँचकर राधा-कृष्ण के दर्शन कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here