मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के शहीद श्री दीपक सिंह को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के शहीद श्री दीपक सिंह को दी श्रद्धांजलि


 


भोपाल : बुधवार, जून 17, 2020, 14:59 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के निवासी श्री दीपक सिंह की सैन्य संघर्ष में हुई शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री दीपक सिंह ने साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर किए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. दीपक सिंह की शहादत को नमन करते हुए कहा कि-

तूने सींचा है अपने लहू से वतन की मिट्टी को

वीरों की इस मिट्टी पर हम अभिमान करते हैं।

ऐ मेरे वतन के शेर तेरे जाने से चीत्कार रहा दिल

तेरे लहू के हर कतरे, तेरी शहादत को सलाम करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

लेफ्टिनेंट जनरल श्री वोहरा के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत पाक युद्ध 1971 में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले महावीर चक्र विजेता सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री राज मोहन वोहरा के निधन पर भी दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here