Aishwarya Rai Cannes film festival: ऐश्वर्या राय के इन कपड़ों की हुई थी सबसे ज्यादा बुराई, लोगों के गले नहीं उतरा था ड्रेस का बोल्ड स्टाइल – aishwarya rai bachchan most criticized cannes film festival look

ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जो भी पहनती हैं, उसमें खूबसूरत ही लगती हैं। चाहे फिर बात ट्रडिशनल कपड़ों की हो या फिर लेटेस्ट फैशन की, यह बाला हमेशा अपने फैन्स के दिल जीत लेती है। हालांकि, एक ऐसी ड्रेस भी रही है, जो इस अदाकारा के फैन्स तक को पसंद नहीं आई थी।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही एलिगेंट नजर आती हैं। चाहे वह फैमिली के साथ किसी फंक्शन में जाएं या फिर किसी रेड कार्पेट पर अपीयर हों, उनका स्टाइल हमेशा शानदार होता है। हालांकि, उनकी भी ऐसी कई ड्रेसेस हैं, जो फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आईं। इनमें से एक कान फिल्म फेस्टिवल से भी जुड़ी है, जहां ऐश्वर्या का बोल्ड अवतार देख, उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

साल 2004 में ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही तरह ही ग्लैमरस लुक में कान फिल्म फेस्टिवल में शरीक हुई थीं। इनमें से एक लुक में उन्होंने अपने बोल्ड साइड हो भी शो किया था। ओपनिंग सेरेमनी के लिए इस बाला ने कटआउट गाउन चुना था। सिल्वर कलर की इस आउटफिट पर सीक्वंस वर्क किया गया था, जो ऐश की चमक को और बढ़ा रहा था।

‘जोधा अकबर’ का एक भी गहना नहीं था नकली, ऐश्वर्या राय के लिए 200 किलो सोने से यूं बनकर तैयार हुई थी जूलरी

NBT

ऐश्वर्या की बोल्ड ड्रेस

इस फ्लोरलेंथ गाउन में फ्रंट पर की-होल कटआउट डिजाइन था। बस्ट पोर्शन पर प्लंजिंग नेकलाइन थी, जो बीच में से करीब एक सेंटीमीटर चौड़े कपड़े से जुड़ी हुई थी। ड्रेस में साइड से भी कर्व्स पर डीप कट्स दिए गए थे, वहीं पीठ के पोर्शन पर बैकलेस डिजाइन था। ऐश्वर्या ने इसके साथ हाथों में स्टोल भी कैरी किया था।

NBT

ऐश्वर्या राय के कपड़े फैन्स को नहीं आए थे पसंद

ऐश्वर्या राय की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर खास उनके लिए जिन्हें पसंद हैं लाइट कलर्स

इस रिस्की ड्रेस की तस्वीरें जब सामने आईं, तो फैन्स तक इस अदाकारा की आलोचना करते दिखे। लोगों का कहना था कि ‘हॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के रंग में ढलने के लिए ऐश्वर्या ने ऐसे कपड़े चुने हैं’। वहीं कुछ ने उन्हें ‘अपनी जड़े नहीं भूलने’ की सलाह तक दी थी। शायद इन आलोचनाओं का ऐश्वर्या पर काफी असर हुआ था, तभी तो वह इस तरह की हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस में कान फिल्म फेस्टिवल में फिर कभी नजर नहीं आईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

  • ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय बच्चन को कान्स फिल्म फेस्टिवल की क्वीन कहा जाता है। ऐश बॉलीवुड की पहली सुंदरी थीं, जिन्होंने इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया। मई 2003 में पहली बार रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची ऐश ने कैंडी पिंक रंग के स्ट्रेट लहंगे को पहना था। स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस और मैचिंग स्पार्कली इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया था।घर बैठे-बैठे स्टाइल गोल्स दे रहीं प्रियंका चोपड़ा, अब खूबसूरत क्रोशै टॉप में आईं नजर

  • कटरीना कैफ

    साल 2015 में कटरीना कैफ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शानदार रेड कार्पेट पर कटरीना ने फर्स्ट टाइम ऐली साब के डिज़ाइन किए हुए रेड लॉन्ग टेल गाउन को पहना था। जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा था। यही नहीं, बरगंडी हेयर्स के साथ मिनिमल मेकअप स्मोकी आईज और रेड लिपकलर उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

  • दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में पहली बार 63वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया था। इस दौरान अभिनेत्री रोहित बल की डिज़ाइन की हुई गोल्डन डिटेलिंग कशीदादार आइवरी साड़ी को पहने नजर आई थीं। दीपिका ने इंडियन अटायर के साथ परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया। सटल मेकअप के साथ गोल्डन झुमके, चंकी ब्रेसलेट मेसी बन और स्टोन बिंदी से उन्होंने अपने ओवरऑल लुक को एक्सेसराइज़ किया।

  • कंगना रनौत

    अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर अपनी बोल्ड उपस्थिति के लिए हर किसी की जुबान पर छा जाने वाली कंगना रनौत ने साल 2018 में नेड्रेट टैसीरोग्लू (Nedret Taciroglu) के डिज़ाइन किए हुए सिल्वर जंपसूट का पहना था। उनका यह लुक ऐसा था जिसकी चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब हुई थी। सटल मेकअप के साथ संपकी आईज और हेवी कर्ल उनके इस लुक में बोल्डस्टेट का तड़का लगा रहे थे।जब दिशा पटानी के स्टाइलिंग अवतार को देखकर हम सोच में पड़ गए कि सर्दी है या गर्मी

  • प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल यानी 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन फर्स्ट रेड कार्पेट पर भी प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को अपने जेहन में रखा कि उनकी पहली एंट्री हमेशा सुर्खियों में रहे। फर्स्ट कान्स उपस्थिति में प्रियंका ने रॉबर्टो कैवली के डिज़ाइन किए ब्लैक सीक्वेंस ग्लिटर गाउन को पहना था। जिसके साथ सटल मेकअप, स्टाइल स्टेटमेंट इयररिंग्स और बालों को रेट्रो कर्ल के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था।

  • सोनम कपूर

    कान्स रेड कार्पेट पर सोनम कपूर ने साल 2011 में अपनी पहली बार उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान सोनम फ्रेंच रिवेरा में अपने पहले रेड कार्पेट के लिए जीन पॉल गॉल्टियर का डिज़ाइन किया हुआ वाइट लॉन्ग गाउन पहनकर पहुंची थीं। उनकी इस ड्रेस में जाली और ऑर्गेन लेयरिंग का काम किया गया था। यही नहीं, सटल मेकअप के साथ मेसी बन गोल्डन स्मोकी आईज और डायमंड स्टड्स में उनका यह लुक एकदम परफेक्ट था।

Web Title aishwarya rai bachchan most criticized cannes film festival look(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here