मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद श्री दीपक को श्रद्धांजलि दी


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद श्री दीपक को श्रद्धांजलि दी


एक करोड़ की सम्मान निधि, पक्का मकान तथा परिवार के सदस्यों को शासकीय नौकरी 


भोपाल : गुरूवार, जून 18, 2020, 21:56 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में अमर हुए मध्य प्रदेश के रीवा के अमर शहीद श्री दीपक को हार्दिक श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनके परिवार को एक करोड रुपए की सम्मान निधि, पक्का मकान या प्लॉट तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि अमर शहीद श्री दीपक ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम उनके इस बलिदान को सलाम करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here