मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का गठन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का गठन


 


भोपाल : सोमवार, मई 11, 2020, 18:10 IST

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत प्राइम सपोर्ट स्कीम में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग समिति का गठन किया गया है। राज्य शासन द्वारा आज समिति गठन का आदेश जारी किया गया। राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति, प्रदेश में योजना के क्रियान्वयन, प्रगति तथा दैनिक क्रियान्वयन में आने वाले गतिरोध की समीक्षा करेगी। समिति योजना के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक निर्णय भी लेगी।

समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास, प्रमुख सचिव खादय् उपभोक्ता संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल, प्रबंध संचालक म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन भोपाल, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक भोपाल, संचालक खादय उपभोक्ता संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आयुक्त/सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मुख्य सूचना अधिकारी एनआईसी भोपाल सदस्य बनाए गए हैं। संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल समिति के सदस्य सचिव होंगे।


राजेश दाहिमा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here