मुस्लिम, सियासत और मकसद: RSS चीफ भागवत ने कहा- संघ मुस्लिम समुदाय से सम्‍पर्क जारी रखेगा

नागपुर: राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ मुस्लिम समुदाय तक पहुंचने का अपना अभियान जारी रखेगा। नागपुर में विजयादशमी के वार्षिक कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है और हिन्‍दुत्‍व संगठन उनके डर और आशंकाओं को दूर करते रहेंगे।

भागवत का जनसंख्या नियंत्रण पर जोर

संघ प्रमुख ने व्‍यापक जनसंख्‍या नीति की जरूरत पर जोर दिया, जो समान रूप से सभी समुदायों पर लागू हो। जनसंख्‍या असंतुलन के मुद्दे का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत की सामुदायिक सरंचना में कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। संघ प्रमुख ने अपनी मातृभाषा के प्रयोग पर जोर दिया और कहा कि भविष्‍य बनाने के लिए अंग्रेजी भाषा महत्‍वपूर्ण नहीं है।

मस्जिद-मदरसा भी गए थे भागवत

आरएसएस चीफ मोहन भागवत कुछ दिन पहले दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित मस्जिद पहुंचे और अखिल भारतीय इमाम संगठन के चीफ इमाम उमैर इलियासी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान भागवत के साथ गोपाल कृष्ण और आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने आज़ाद मार्किट के एक मदरसे में बच्चों से की मुलाक़ात की और मदरसों की पढ़ाई के बारे में भी जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here