मेडिकल स्टाफ पर कोरोना का कहर जारी, कोलकाता में संक्रमित डॉक्टर की मौत – Coronavirus kolkata second doctor death dr sishir kumar mondal covid 19 positive

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना से अब यहां एक और डॉक्टर की मौत हो गई है. बेले वीयू अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर शिशिर कुमार मोंडल कोरोना से संक्रमित थे. सोमवार को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है.

डॉक्टर शिशिर कुमार मोंडल के निधन पर साथी डॉक्टरों ने श्रद्धांजलि दी है और शहीद का दर्जा देने की मांग की है. डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है. ऐसे में शहीद का दर्जा देने के साथ ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होना चाहिए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here